Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Priyanka Nick named best dressed of 2019 by People magazine - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पीपुल्स मैगजीन की बेस्ट ड्रेस्ड लिस्ट में टॉप पर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पीपुल्स मैगजीन की बेस्ट ड्रेस्ड लिस्ट में टॉप पर

0
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पीपुल्स मैगजीन की बेस्ट ड्रेस्ड लिस्ट में टॉप पर
Priyanka Chopra and Nick Jonas top peoples magazine's best dressed list
Priyanka Chopra and Nick Jonas top peoples magazine's best dressed list
Priyanka Chopra and Nick Jonas top peoples magazine’s best dressed list

नई दिल्ली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस का नाम पीपुल्स मैग्जीन की इस साल की बेस्ट ड्रेस्ड लिस्ट में टॉप पर है। यह पहली बार है जब किसी कपल या किसी पुरुष को इस लिस्ट के टॉप टेन में जगह मिली है। इस लिस्ट में अभिनेता बिली पोर्टर और टेनिस चैंपियन सेरेना विलियम्स के साथ-साथ जेनिफर लोपेज, लेडी गागा और सेलीन डियॉन जैसे स्टाइल सेटिंग दिग्गज हैं।

पीपुल्स की स्टाइल और ब्यूटी डायरेक्टर एंड्रिया लविन्थल ने कहा है कि ऐसा पहली बार है जब हमारी इस टॉप 10 की लिस्ट में कोई पुरुष शामिल हुआ हो। पर उन्हें सचमुच लगता है कि ये दोनों (प्रियंका और निक) इसके काबिल हैं। निक और प्रियंका दोनों फैशन को इंज्वाय करते हैं। दोनों का साथ दिखना हमेशा रोमांचक होता है।

एंड्रिया चोपड़ा और जोनस की प्रशंसा करते हुए कहती हैं कि वे हमेशा अलग-अगल स्टाइल और डिजाइन अपनाते हैं। पर वे हमेशा खूबसूरत लगते हैं। ये कपल मैच करते हुए कपड़े नहीं पहनता है। लेकिन फिर भी लगता है कि वे साथ हैं। चाहे कोई फैशन शो हो या न्यूयॉर्क की कोई सड़क। प्रियंका और निक हमेशा फैशन में दिखते हैं। वे जींस, टीशर्ट और कैजुअल पैंट में नहीं दिखते हैं। प्रियंका का सिर से पांव तक का लुक देखने लायक होता है और ठीक ऐसा ही निक के साथ है।