Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Various political parties congratulated ISRO scientists - Sabguru News
होम Delhi चन्द्रयान-2: विभिन्न राजनैतिक दलों ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

चन्द्रयान-2: विभिन्न राजनैतिक दलों ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

0
चन्द्रयान-2: विभिन्न राजनैतिक दलों ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई
Chandrayaan-2 Various political parties congratulated ISRO scientists
Chandrayaan-2 Various political parties congratulated ISRO scientists
Chandrayaan-2 Various political parties congratulated ISRO scientists

चन्द्रयान-2 मिशन के अंतिम क्षणों में विक्रम लैंडर से संपर्क टूट जाने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के मनोबल बढ़ाते हुए विभिन्न नेताओं ने कहा कि वैज्ञानिकों ने एक बेहतरीन कार्य किया है। तथा चंद्रयान – 2 अभियान के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “ चंद्रयान 2 मिशन के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की पूरी टीम ने अनुकरणीय प्रतिबद्धता और साहस दिखाया है। देश को इसरो पर गर्व है। हम सभी को सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद है।”

नरेंद्र मोदी ने बच्चों से कहा,“ जीवन में बड़ा लक्ष्य रखें और उसे छोटे-छोटे लक्ष्यों में विभाजित कर लें। इन छोटे-छोटे लक्ष्याें को हासिल करने का प्रयास करें और उन्हें एकत्र करें। यह भूल जाएं कि आपने क्या खोया और रास्ते में कभी निराशा को न आने दें।”

अमित शाह ने ट्वीट किया, “ चंद्रयान-2 को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की अब तक की उपलब्धि पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। भारत इसरो के अपने प्रतिबद्ध एवं अथक परीश्रम करने वाले वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है। इसरो की भविष्य की योजनाओं के लिए मेरी शुभकामनाएं।

अशोक गहलोत ने आज ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान-द्वितीय ने ऐसे कई और अभियानों को प्राप्त करने के हमारे संकल्प को मजबूत किया है। संपूर्ण राष्ट्र इसरो के साथ खड़ा है और हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों के लिए आभार से भरा है। उन्होंने कहा कि हमें इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों पर बहुत गर्व हैं। उन्होंने कहा कि हमने इस यात्रा में बहुत कुछ सीखा और हमारी खोज जारी है। हम आने वाले वर्षों में बहुत कुछ करेंगे।

सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा “चंद्रयान-2 एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं इसरो वैज्ञानिकों को सलाम करता हूं कि वे सबसे कठिन चुनौतियों का सामना करते हैं और हमेशा हमें प्रेरित करते हैं, भविष्य भारत है।”

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने इतिहास रचा है। निराश होने की आवश्कता नहीं है। हमारे वैज्ञानिकों ने बेहतरीन कार्य किया है। जय हिंद।”

मनीष सिसोदिया ने कहा, “इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई। आज आपने चांद में दस्तक दी है और कल आप इसे जमीन पर उतारेंगे।”

कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान – 2 मिशन के लिये कड़ी मेहनत व परिश्रम किया। सफल प्रयास के लिये पूरी टीम को बधाई।

सोनिया गांधी ने शनिवार को यहाँ जारी संदेश में कहा कि इसरो और उसके वैज्ञानिकों तथा पूरी टीम का देश ऋणी है। काम के प्रति उनके समर्पण तथा लगन ने भारत को अंतिरिक्ष विज्ञान में नयी ऊंचाई तक पहुँचाया और हमारी हर पीढ़ी को नक्षत्रलोक की ऊंचाई नापने के लिए प्रेरित किया है।गांधी ने कहा की उन्हें पूरा भरोसा है कि इसरो अपनी इस यात्रा में आने वाले दिनों में सफलता हासिल करेगा। उन्होंने कहा की इसरो की कई असाधारण उपलब्धियां है और देश को अपने इस संगठन पर गर्व है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “इस तनावपूर्ण समय में प्रतीक्षा करते हुए पूरा राष्ट्र इसरो की पूरी टीम के साथ खड़ा है। आपकी मेहनत और प्रतिबद्धता ने हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। जय हिन्द।”

राहुल गांधी ने अलग ट्वीट कर कहा, “ चंद्रयान-2 मिशन पर उनके अविश्वसनीय काम के लिए इसरो टीम को बधाई। आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्त्रोत के समान है। आपका काम व्यर्थ नहीं है। इसने कई मिसालें कायम की हैं और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।”