Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश: मोदी - Sabguru News
होम Business आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश: मोदी

आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश: मोदी

0
आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश: मोदी

औरंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि विश्व में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और हमारे वैज्ञानिकों ने एक बड़ा लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन जैसी प्रतिबद्धता के साथ ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।

मोदी ने औरंगाबाद औद्योगिक शहर (ऑरिक) के प्रथम चरण को देश को समर्पित करने और शेन्द्रा औद्याेगिक क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत आधुनिक साधनों से लैश बनाए गए ऑरिक इमारत के हाॅल के उद्घाटन के अवसर पर आज यहां यह बात कही।

उन्होंने कहा कि इसरो जैसी प्रतिबद्धता के साथ ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। लोगों के जीवन को आसान बनाया जा सकता है। अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसे ही लगनशील लोगों की प्रतिबद्धता के चलते देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाना, आठ करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन देने समेत ऐसे अनेक काम समय से पहले पूरे हो चुके हैं।

ऑरिक देश का पहला नया स्मार्ट औद्योगिक शहर है और 10 हजार एकड़ में फैला हुआ है। यह दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गालियारे का हिस्सा है। उन्होंने छह मंजिले औरिक हॉल का भी उद्घाटन किया। यह भवन स्मार्ट शहर की निगरानी तथा प्रशासन का केंद्र होगा।

मोदी ने कहा कि विश्व में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसी कड़ी के तहत ऑरिक के शेन्द्रा इलाके में बनाये गये ऑरिक इमारत के हाल का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर मोदी ने ‘ग्रामीण महाराष्ट्र के उत्थान’ जो कि राज्य सरकार की विकास संबंधी पुस्तक है का विमोचन किया।

ऑरिक शहर देश का पहला हरित औद्योगिक स्मार्ट सिटी और दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे का हिस्सा है। मोदी ने औरिक चैटबॉट की भी शुरुआत की, जो शहर के किसी भी व्यक्ति को प्रशासन से अपनी समस्या सही करवाने में मदद करेगा। महाराष्ट्र के पिछड़े मराठवाड़ा क्षेत्र में विकसित इस शहर को देश का पहला नया स्मार्ट औद्योगिक शहर बताया जा रहा है।

इसे दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत विकसित किया गया है। सरकार इस गलियारे के जरिये देश के दो बड़े शहरों के बीच औद्योगिक वृद्धि को तेज करने की कोशिश कर रही है।

मोदी मुंबई से औरंगाबाद आए और महिला स्वयंसेवी समूहों द्वारा तैयार हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी की भी यात्रा की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य की मंत्री पंकजा मुंडे भी उनके साथ रहीं।

प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत आठ करोड़वीं लाभार्थी आयशा शेख रफीक को एलपीजी कनेक्शन भी दिया। उन्होंने कश्मीर की नरगिस बेगम को भी एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया। वह अधिकारियों द्वारा कश्मीर घाटी से यहां लाई गई थीं।