Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
US Open : राफेल नडाल ने मेदवेदेव को हराकर जीता 19वां ग्रैंडस्लैम - Sabguru News
होम Breaking US Open : राफेल नडाल ने मेदवेदेव को हराकर जीता 19वां ग्रैंडस्लैम

US Open : राफेल नडाल ने मेदवेदेव को हराकर जीता 19वां ग्रैंडस्लैम

0
US Open : राफेल नडाल ने मेदवेदेव को हराकर जीता 19वां ग्रैंडस्लैम
rafael nadal-defeats-daniil medvedev-to-win-us open-2019
rafael nadal-defeats-daniil medvedev-to-win-us open-2019
rafael nadal-defeats-daniil medvedev-to-win-us open-2019

स्पोर्ट्स डेस्क स्पेन के स्टार राफेल नडाल ने यूएस ओपन का सिंगल्स खिताब डैनिल मेडवेडेव को हराकर अपने नाम कर लिया है। दोनों के बीच लगभग 5 घंटे तक चले मुकाबले में नडाल ने मेदवेदेव को 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 से हराया। हांलाकि दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी नडाल को पांचवें वरीय दानिल मेदवेदेव के खिलाफ जीतने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

आपको बता दें, पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे 23 साल के मेडवेडेव का खिताब जीतने का सपना अधूरा रहा गया। यह खिताब जीतने के बाद नडाल स्विस स्टार रोजर फेडरर के सर्वकालिक पुरुष रिकॉर्ड से महज एक कदम दूर रह हैं। फेडरर 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब के साथ टॉप पर हैं। नडाल ने चौथी बार (2010, 2013, 2017, 2019) यूएस ओपन पर कब्जा किया है। इससे पहले उन्होंने 2017 में अमेरिकी ओपन में खिताबी जीत हासिल की थी।

सबसे ज्यादा पुरुष सिंगल्स ग्रैंड स्लैम टॉप-4 (ऑल टाइम)
1. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विंबलडन-8, यूएस-5)
2. राफेल नडाल (स्पेन) 19 (ऑस्ट्रेलियन-1, फ्रेंच-12, विंबलडन-2, यूएस-4)
3. नोवाक जोकोविच (सर्बिया ) 16 (ऑस्ट्रेलियन-7, फ्रेंच-1, विंबलडन-5, यूएस-3)