Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 12 सितंबर को होने वाली घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 12 सितंबर को होने वाली घटनाएं

भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 12 सितंबर को होने वाली घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 12 सितंबर को होने वाली घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 12 सितंबर को होने वाली घटनाएं इस प्रकार है..
1217 – फ्रांसीसी सम्राट लुई ने ब्रिटेन के महाराज हेनरी तृतीय से शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1398 – तैमूरी सल्तनत का शासक तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
1635 – स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1703 – सम्राट लियोपोल्ड को स्पेनिश विरासत से हटाया गया।
1720 – होउनेबीक के ईसाक ने डच पेंशन सलाहकार का चुनाव किया।
1722 – फारसी में बाकू और डर्बेन्ट पर रूसी सैनिकों ने कब्जा किया।
1758 – फ्रांसीसी खगोलविद् चार्ल्स मेसियर ने क्रैब नेबुला को गलत तरीके से पहचानते हुए अपने मेसियर कैटलॉग शुरू किया।
1786 – लॉर्ड कॉर्नवॉलिस भारत के गर्वनर जनरल बने।
1814 – 1812 के युद्ध के दौरान उत्तर प्वाइंट की लड़ाई बाल्टीमोर के पास लड़ी गयी।
1873 – पहला व्यवहारिक टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।
1909 – जर्मन रसायनशास्त्री​ फ्रित्ज हॉफमैन ने सिंथेटिक रबर का पेटेंट हासिल किया।
1922 – पावो नुरमी ने 5000 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1928 – फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।
1930 – लॉस एंजिलिस में ईस्टर्न कोलंबिया बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया।
1931 – महात्मा गांधी गोल मेज सम्मेलन में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचे।
1944 – अमरीकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना-2’ चांद पर पहुंचा।
1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।
1968 – अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।
1987 – इथियोपिया ने अपना संविधान अपनाया।
2007 – रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।
2010 – 27वें एमटीवी वीडियो संगीत पुरस्कार: लेडी गागा और एमिनेम ने जीता।
2012 – एप्पल ने आई फोन-5 और आईओएस-6 जारी किया।
2015 – ब्रिटेन में जेरेमी कॉर्बिन लेबर पार्टी के नेता चुने गए।