Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bollywood actress Tulip Joshi turns 40 - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood 40 साल की हुई बॉलीवुड अभिनेत्री टयूलिप जोशी

40 साल की हुई बॉलीवुड अभिनेत्री टयूलिप जोशी

0
40 साल की हुई बॉलीवुड अभिनेत्री टयूलिप जोशी
bollywood actress Tulip Joshi turns 39
Bollywood actress Tulip Joshi turns 40
Bollywood actress Tulip Joshi turns 40

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री टयूलिप जोशी आज 40 वर्ष की हो गयी।

टयूलिप जोशी का जन्म 11 सितंबर 1979 को मुंबई में हुआ था। वर्ष 2000 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था लेकिन खिताब नही जीत सकी। इसके बाद टयूलिप ने कई विज्ञापन फिल्मों में काम किया।

बॉलीवुड में टयूलिप जोशी ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2002 में प्रदर्शित यशराज बैनर तले बनी फिल्म मेरे यार की शादी है से की। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली।2003 में उन्होंने तेलुगु की विलेन और हिंदी फिल्म मातृभूमि की। मातृभूमि टिकट खिड़की पर कामयाब नहीं हो सकी लेकिन उनके अभिनय को पसंद किया गया।

इसके बाद टयूलिप जोशी ने दिल मांगे मोर, शून्य, धोखा, कभी कहीं सुपरस्टार, डैडी कूल, रनवे, होस्टल, बी केयरफुल और जय हो जैसी कुछ फिल्मों में काम किया। इसके अलावा टयूलिप ने कुछ तेलुगु, पंजाबी और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।