Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bilaspur haryana wife killed his husband - Sabguru News
होम Haryana बिलासपुर हरियाणा में महिला ने की अपने पति की हत्या

बिलासपुर हरियाणा में महिला ने की अपने पति की हत्या

0
बिलासपुर हरियाणा में महिला ने की अपने पति की हत्या
woman-kills-husband-in-haryana
woman-kills-husband-in-haryana
woman-kills-husband-in-haryana

हरियाणा के यमुना नगर में एक महिला अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला और उसके पति के कुछ कहासुनी हो गई, जिसके बाद महिला ने अपने पति को धक्का मारा था जिससे वह फर्श पर गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। इसके बाद महिला ने खुद पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ रोज सम्बन्ध बनाने के लिए मजबूर करता और मना करने पर मारपीट भी करता था। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया।

महिला ने बताया कि इस बीच पति उसके साथ मारपीट करने लगा और बचाव में उसने अपने पति को धक्का मार दिया, जिससे वह फर्श गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी पत्नी के सिर पर भी चोट के निशान मिले है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले का जांच कर रही है।