Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Five people dead 3500 homeless due to floods in Spain - Sabguru News
होम Headlines स्पेन के दक्षिण पूर्व में बाढ़ से कम से कम 5 लोगों की मौत, 3500 लोग बेघर

स्पेन के दक्षिण पूर्व में बाढ़ से कम से कम 5 लोगों की मौत, 3500 लोग बेघर

0
स्पेन के दक्षिण पूर्व में बाढ़ से कम से कम 5 लोगों की मौत, 3500 लोग बेघर
At least 5 people killed, 3500 homeless due to floods in southeast of Spain
 At least 5 people killed, 3500 homeless due to floods in southeast of Spain
At least 5 people killed, 3500 homeless due to floods in southeast of Spain

मैड्रिड स्पेन के दक्षिण पूर्व में बाढ़ से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी है और 3500 लोग बेघर हो गये है।

द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार वालेंसिया, मर्सिया और पूर्वी अंडालुसिया में कई नदियां उफान पर हैं और उनका पानी किनारे तोड़कर कुछ क्षेत्रों में घुस गया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गयी है।

अलमेरिया पुलिस के अनुसार शुक्रवार तड़के बाढ़ के पानी में एक कार सुरंग में फंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

शहर के मेयर रेमन फर्नांडिज-पाचेको ने कैडेना सेर रेडियो को बताया कि पुलिस अधिकारियों ने वाहन में सवार तीन में से दो लोगों को बचा लिया लेकिन एक व्यक्ति अंदर ही फंसा रह गया।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को ग्रेनाडा प्रांत में एक अन्य व्यक्ति कीचड़ और पानी में फंसी अपनी कार में मृत पाया गया। वहीं अपने घर से शुक्रवार को पैदल निकला एक व्यक्ति वालेंसिया के रेडोवन गांव में मृत पाया गया।

इससे पहले गुरुवार को एक 51 वर्षीय महिला और उसका 61 वर्षीय भाई एक पलटी हुई कार में मृत मिले थे। उनकी कार बाढ़ के पानी में बह गयी थी।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सान्चेज़ ने कहा है कि सेना की आपातकालीन इकाई को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

सान्चेज ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “एक कठिन और गहन रात। मूसलाधार बारिश के बीच कुछ इलाके अलर्ट पर हैं। अफसोस की बात है कि हम अल्मेरिया में मारे गये तीसरे व्यक्ति का शोक मना रहे हैं। मेरा उन सभी लोगों के परिवारों को प्यार जिनकी मौत हो गयी है और जो इस मौसम से प्रभावित हुए हैं। एहतियात बरते।”

तेज बारिश के कारण अलमेरिया और मर्सिया हवाई अड्डे शुक्रवार को बंद रहे। प्रतिकूल मौसम के कारण विभिन्न रेलवे लाइनें और क्षेत्र के कई स्कूल भी बंद हैं।