Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लंदन में चोरों ने 18 कैरेट सोने का बेशकीमती टॉयलेट चुराया - Sabguru News
होम Breaking लंदन में चोरों ने 18 कैरेट सोने का बेशकीमती टॉयलेट चुराया

लंदन में चोरों ने 18 कैरेट सोने का बेशकीमती टॉयलेट चुराया

0
लंदन में चोरों ने 18 कैरेट सोने का बेशकीमती टॉयलेट चुराया
gold toilet stolen from britain's blenheim palace
gold toilet stolen from britain's blenheim palace
gold toilet stolen from britain’s blenheim palace

लंदन। ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर स्थित ब्लेनहेम पैलेस की आर्ट प्रदर्शनी में रखे गए 18 कैरेट सोने से निर्मित ‘अमरीका’ नाम के बेशकीमती टॉयलेट को चोरों ने चुरा लिया है।

थेम्स वैली पुलिस ने शनिवार को बताया कि आज सुबह चार बजकर 57 मिनट पर हमें टाॅयलेट चोरी होने की सूचना मिली। इटली के कलाकार मौरीजियो कैटलान ने ऑक्सफोर्डशायर स्थित ब्लेनहेम पैलेस की आर्ट प्रदर्शनी में इस टॉयलेट को रखा था। प्रदर्शनी को गुरुवार को आम लोगों के लिए खोला गया था और टॉयलेट की कीमत 35.5 करोड़ रुपए बताई गई है।

वर्ष 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस सोने के टॉयलेट को देने की पेशकश की गई थी। पुलिस ने बताया कि चोरी के दौरान इमारत को भी नुकसान पहुंचाया गया। जांच अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि टॉयलेट की चोरी के लिए चोरों ने दो गाड़ियों को इस्तेमाल किया होगा। मामले में 66 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।