Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 सितंबर की घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 सितंबर की घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 सितंबर की घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 सितंबर की घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 सितंबर की घटनाएं इस प्रकार है:
1598 – नीदरलैंड के नाविक ने मॉरिशस की खोज की।
1915 – भारत के लोकप्रिय चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का जन्म हुआ।
1934 – तत्कालीन सोवियन संघ लीग ऑफ नेशनंस में शामिल हुआ।
1941 – न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने मृत्युदंड समाप्त कर दिया।
1944 – द्वितिय विश्वयुद्ध के समय हॉलैंड पर हमले शुरू हुए।
1947 – अमरीका में रक्षा विभाग की स्थापना हुई।
1949 – दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना हुई।
1950 – भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ।
1956 – भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन हुआ।
1956 – ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
1957 – मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1970 – जॉर्डन में गृह युद्ध की शुरू हुआ।
1983 – अमरीका में पहली बार वेनेसा विलियम्स नाम की अश्वेत महिला ने मिस प्रतियोगिता जीती थी, लेकिन उन्हें बाद में यह खिताब लौटा देना पड़ा था।
2004 – यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया
2011 – न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।
2016 – न्यूयॉर्क के चेल्सी में आतंक बम से 29 घायल हुए।
2017 – कोरिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं पीवी सिंधु।