Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Priyanka chopra husband nick jonas 27th birthday special - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood Birthday : बेहद कम उम्र में Nick Jonas बन गए थे सिंगिग की दुनिया के बेताज बादशाह

Birthday : बेहद कम उम्र में Nick Jonas बन गए थे सिंगिग की दुनिया के बेताज बादशाह

0
Birthday : बेहद कम उम्र में Nick Jonas बन गए थे सिंगिग की दुनिया के बेताज बादशाह
iyanka chopra husband nick jonas 27th birthday special
iyanka chopra husband nick jonas 27th birthday special
iyanka chopra husband nick jonas 27th birthday special

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर अमेरिकन सिंगर निक जोनस आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे है। 16 सितम्बर 1992 को जन्मे निक जोनस ने अपने से 10 साल बड़ी प्रियंका चोपड़ा से 2018 में शादी की है। बता दें, साल 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं उस समय निक मात्र 8 साल के थे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी उन्होंने बेहद कम उम्र में वो मुकाम हासिल कर लिया था जिसके लिए दुनिया तरसती है।

निक जोनस ने मात्र 13 साल की उम्र में सिंगिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। साल 2006 में निक का पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम आया था। यही नहीं 7 साल की उम्र में ही वजब डिज्नी के शोज में नजर आने लगे थे।

9 साल की उम्र में लिखा गाना
बचपन से ही एक्टिंग और सिंगिंग का शौक रखने वाले निक ने साल 2002 में अपने पिता के साथ मिलकर अपना पहला गाना ‘जॉय टू द वर्ल्ड’ (ए क्रिसमस प्रेयर) गाया था। ये गाना निक ने खुद लिखा था।

बता दें, जोनास ब्रदर्स ने अमेरिकी म्यूजिक अवार्ड्स में अवार्ड फॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीता। साल 2010 में निक ने यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का खिताब जीता है। यही नहीं साल 2014 में निक जोनास को ब्रिटिश मैगज़ीन OK और साल 2015 में अमेरिका की मैगज़ीन People’s ने Sexiest Men Alive के खिताब से नवाजा। अगर कमाई की बात करें तो डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, निक की सालाना कमाई 25 मिलियन डॉलर यानी 177 करोड़ रुपए है।