Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ICC Test Rankings : कोहली को लगा बड़ा झटका, स्मिथ नंबर-1 पर कायम - Sabguru News
होम Sports Cricket ICC Test Rankings : कोहली को लगा बड़ा झटका, स्मिथ नंबर-1 पर कायम

ICC Test Rankings : कोहली को लगा बड़ा झटका, स्मिथ नंबर-1 पर कायम

0
ICC Test Rankings : कोहली को लगा बड़ा झटका, स्मिथ नंबर-1 पर कायम
ICC test rankings steve smith and pat cummins remain on top
ICC test rankings steve smith and pat cummins remain on top
ICC test rankings steve smith and pat cummins remain on top

स्पोर्ट्स डेस्क आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली 903 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं., लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से 34 अंक पीछे हैं। स्टीव स्मिथ 937 अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं टीम इंडिया के चेतेश्वर पुजारा चौथे, अजिंक्य रहाणे सातवें स्थान पर ही हैं।

आपको जानकारी में बता दें, स्मिथ ने जब एशेज खेलना शुरू किया था, तब वह 857 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थे। सीरीज खत्म होने के बाद उनके 937 अंक हो गए हैं। एशेज सीरीज के चार टेस्ट मैचों में उन्होंने 774 रन बनाए। दूसरी तरफ गेंदबाजों की रैंकिंग में कमिंस भी 908 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के कैगिसो रबाडा हैं, जिनके 851 अंक हैं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

वहीं तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को बड़ा झटका लगा है, वह शीर्ष-10 से बाहर होकर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के रवींद्र जडेजा अब 11वें स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर (37 वां स्थान) शीर्ष-40 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।