Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
All six BSP MLAs joined Congress in Rajasthan - Sabguru News
होम Headlines बसपा के 6 विधायक कांग्रेस में शामिल होने से राजस्थान में मजबूत हुई सरकार

बसपा के 6 विधायक कांग्रेस में शामिल होने से राजस्थान में मजबूत हुई सरकार

0
बसपा के 6 विधायक कांग्रेस में शामिल होने से राजस्थान में मजबूत हुई सरकार
Cm ashok gahlot renamed Atal Seva Kendra will again Rajiv Seva Kendra
6 BSP MLAs join Rajasthan strengthened government
6 BSP MLAs join Rajasthan strengthened government

जयपुर राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के सभी छह विधायक कल देर रात कांग्रेस में शामिल हाे गये।

बसपा विधायकों ने कल पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की फिर बाद में विधानसभा अध्यक्ष डॉ़ सीपी जोशी को विलय का पत्र दिया। डॉ़ जोशी ने विलय की मंजूरी दे दी। बसपा विधायकों में उदयुपरवाटी से राजेन्द्र गुढा, नदवई से जोगिंदर अवाना, करौली से लाखन सिंह, किशन बास से दीपचंद खेरिया, तिजारा से संदीप यादव तथा नगर से वाजिब अली शामिल है। पहले यह विधायक कांग्रेस को बाहर से समर्थन दे रहे थे।

बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने का बसपा प्रदेशाध्यक्ष सीताराम और प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक काे देर रात तक पता ही नहीं चल पाया। बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर अब कांग्रेस विधायकों की संख्या 106 हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल के डॉ़ सुभाष गर्ग पहले ही कांग्रेस सरकार को समर्थन देकर मंत्री बन चुके है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दस साल पहले भी बसपा के छह विधायकों को कांग्रेस में शामिल किया था।

बसपा विधायकाें केे कांग्रेस में विलय के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य की राजनीति में काफी मजबूत हाे गये है तथा इसका फायदा दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुुनाव तथा निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिल सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ़ सीपी जोशी ने स्पष्ट किया है कि बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय पर किसी प्रकार की अड़चन नहीं है।