Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sonia and Rahul Gandhi congratulate Modi on his birthday - Sabguru News
होम Delhi सोनिया और राहुल गांधी ने दी मोदी को जन्मदिन की बधाई, मोदी ने जताया आभार

सोनिया और राहुल गांधी ने दी मोदी को जन्मदिन की बधाई, मोदी ने जताया आभार

0
सोनिया और राहुल गांधी ने दी मोदी को जन्मदिन की बधाई, मोदी ने जताया आभार
Sonia and Rahul Gandhi congratulate Modi on his birthday
 Sonia and Rahul Gandhi congratulate Modi on his birthday
Sonia and Rahul Gandhi congratulate Modi on his birthday

नयी दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनायें दी जिसपर मोदी ने उनका आभार व्यक्त किया।

गांधी ने ट्वीट किया, “ नरेंद्र मोदी जी को उनके 69 वें जन्मदिन पर शुभकामनायें। वे हमेशा स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे। ”

इसके जवाब में मोदी ने एक ट्वीट किया, “ शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, राहुल गांधी जी।” उन्होेंने अपने ट्वीट के साथ गांधी का ट्वीट जोड़ा। गांधी ने अपने शुभकामना ट्वीट में ‘बादलों के बीच इंद्रधनुष’ का इमोजी भी जोड़ा।

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट में कहा गया है, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखी और लंबे जीवन की कामना की है।’

https://platform.twitter.com/widgets.js