Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 सितंबर की घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 सितंबर की घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 सितंबर की घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 सितंबर की घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 सितंबर की घटनाएं इस प्रकार है:
1906 – हास्‍य कवि काका हाथरसी का जन्‍म हुआ।
1919 – हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ।
1922 – हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1926 – अमरीका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।
1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – नागालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
1976 – ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ
1978 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर की मौजूदगी में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर अल सादत और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाकेम बेगिन शांति वार्ता के लिए राजी हुए थे।
1987 – अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें ख़त्म करने की घोषणा की।
1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।
1997 – संयुक्त राष्ट्र अमरीका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2003 – ढाका-अगरतला के बीच बस सेवा शुरू हुई।