Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Vinesh phogat qualified for 2020 olympics - Sabguru News
होम Sports Other Sports विनेश फोगाट ने 2020 ओलंपिक के लिये किया क्वालीफाई, बनी पहली महिला रेसलर

विनेश फोगाट ने 2020 ओलंपिक के लिये किया क्वालीफाई, बनी पहली महिला रेसलर

0
विनेश फोगाट ने 2020 ओलंपिक के लिये किया क्वालीफाई, बनी पहली महिला रेसलर
vinesh phogat qualified for 2020 olympics
vinesh phogat qualified for 2020 olympics
vinesh phogat qualified for 2020 olympics

भारतीय स्टार महिला रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने 2020 टोक्यो ओलंपिक के 53 किलोग्राम वर्ग में जगह पक्की कर ली है। उन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सारा हिल्डरब्रैंट को हराकर टोक्यो ओलंपिक का टिकट लिया। इस जीत के साथ ही विनेश फोगाट 2020 टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई हैं।

अब उनका विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल के लिए विनेश का मुकाबला मारिया प्रेवोलाराकी से होगा। इससे पहले उन्होंने 53 किग्रा वर्ग में रेपेचेज के पहले दौर में यूक्रेन की यूलिया खालवाद्जी पर 5-0 से जीत हासिल की थी जिससे वह ओलंपिक कोटे और कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई थीं।

एशियाई चैंपियनशिप में भी दो बार की विश्व चैंपियन ने ओलंपिक का टिकट मिलने पर खुशी जाहिर की है। जीत हासिल करने के बाद विनेश फोगाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में विनेश फोगाट कह रही हैं कि वह काफी खुश हैं। विनेश ने यह भी कहा कि अभी उनका फोकस वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में मेडल जीतने पर है। ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए विनेश फोगाट को एक मुकाबला और जीतना होगा।