Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
USA : Multiple people shot on streets of washington - Sabguru News
होम Breaking USA : व्हाइट हाउस के नजदीक गोलीबारी, एक की मौत, 5 घायल

USA : व्हाइट हाउस के नजदीक गोलीबारी, एक की मौत, 5 घायल

0
USA : व्हाइट हाउस के नजदीक गोलीबारी, एक की मौत, 5 घायल
USA : Multiple people shot on streets of washington
USA : Multiple people shot on streets of washington
USA : Multiple people shot on streets of washington

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन (डी.सी) की सड़कों पर गोलीबारी होने की खबर है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक बताया जा रहा है कि घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। इस स्थान की व्हाइट हाउस से दूरी केवल 3 किलोमीटर है। खबरों के अनुसार, वाशिंगटन की गलियों में गोलियों की आवाज सुनी गई। इस गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगी है।

बताया जा रहा है कि छह लोगों को गोली लगी है। घटना गुरुवार रात को 10 बजे घटित हुई। पीड़ितों की हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में एक की मौत हो गई है वहीं पांच लोग घायल हो गए हैं।