Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sonakshi Sinha fails to answer Ramayana related question on KBC 11 - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood KBC 11 में इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई सोनाक्षी सिन्हा, हनुमानजी किसके लिए लाए थे संजीवनी

KBC 11 में इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई सोनाक्षी सिन्हा, हनुमानजी किसके लिए लाए थे संजीवनी

0
KBC 11 में इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई सोनाक्षी सिन्हा, हनुमानजी किसके लिए लाए थे संजीवनी
For whom did Hanumanji bring Sanjeevani ', Sonakshi Sinha could not answer this question in KBC 11
For whom did Hanumanji bring Sanjeevani ', Sonakshi Sinha could not answer this question in KBC 11
For whom did Hanumanji bring Sanjeevani ‘, Sonakshi Sinha could not answer this question in KBC 11

कौन बनेगा करोड़पति 11 में शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल ऐपिसोड में रूमा देवी हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठीं। रूमा का साथ देने के लिए वहां बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंचीं। इस दौरान उनसे 1 लाख 60 हजार रुपए का सवाल पूछा गया कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे? चार ऑप्शन थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम।

सोनाक्षी सिन्हा ने पहले सीता कहा। सोनाक्षी सिन्हा को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसके लिए उन्होंने एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन का सहारा लिया और फिर सही जवाब दिया। लेकिन इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।

केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी सोनाक्षी सिन्हा का मजाक बनाया। अमिताभ बच्चन ने कहा कि, आपके परिवार में ज्यादातर लोगों के नाम रामायण से लिए गए हैं। आपके अंकल का नाम राम, लक्ष्मण, भरत हैं। वहीं, आपके पिता का नाम शत्रुघ्न है।”

बिग बी ने आगे कहा, “आपके दोनों भाइयों का नाम लव और कुश हैं। अमिताभ यहीं नहीं रुके उन्होंने सोनाक्षी की मम्मी पूनम सिन्हा से कहा कि वह अपने पति से कहें कि ये एपिसोड न देखें।” सोनाक्षी ने मजाक में कहा कि उनके घर ‘रामायण’ के दरवाजे उनके लिए बंद हो जाएंगे।

 

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=1pFs6Ecs99M]