Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबर की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1688 – फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
1789 – अमरीका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
1861 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म।
1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनीं।
1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।
1950 – पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म।
1965 – यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।
1968 – दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
1978 – पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1979 – घाना ने संविधान अपनाया।
1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
1996 – अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
1996 – व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, संरा अमरीका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।
2003 – फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2005 – आईएईए ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
2007 – म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के खिलाफ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
2008 – चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबंध पर हस्‍ताक्षर किए।
2008 – भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
2008 – मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
2009 – देश के पहले चंद्र मिशन चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
2014 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ‘मंगलयान’ ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।