Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
giriraj singh get angry on sdo after seeing administrative negligence - Sabguru News
होम Bihar बेगूसराय: प्रशासनिक लापरवाही पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, एसडीओ को लताड़ा

बेगूसराय: प्रशासनिक लापरवाही पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, एसडीओ को लताड़ा

0
बेगूसराय: प्रशासनिक लापरवाही पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, एसडीओ को लताड़ा
Giriraj Singh's responsibility to the Union Minister of State
Begusarai: Giriraj Singh, SDO lambasted over administrative negligence
Begusarai: Giriraj Singh, SDO lambasted over administrative negligence

बेगूसराय बिहार के बेगूसराय में बाढ़ के हालात का जायजा लेने निकले गिरिराज सिंह लगातार विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं। अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे गिरिराज ने लापरवाही बरतने के लिए एसडीओ को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान गिरिराज सिंह का सामना तेघड़ा एसडीओ से हो गया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सड़क पर उतरकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर रहे थे लेकिन एसडीओ अपनी गाड़ी में बड़े शान के साथ बैठे रहे। फिर क्या था गिरिराज सिंह ने एसडीओ साहब को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए कहा कि यह बड़े आदमी हैं गाड़ी से नहीं उतरेंगे। इस दौरान बीच सड़क पर फायर ब्रांड नेता ने डीएसपी आशीष आनंद को भी जमकर फटकारा।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय के साथ किसी भी सौतेले बर्ताव को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।भारी बारिश के बीच भीगते हुए गिरिराज सिंह ने जिले के बछवाड़ा और चमथा इलाके का दौरा किया। बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत के लिए डीएम से भी बातचीत की। गिरिराज सिंह ने कहा कि बाढ़ से जनता बेहाल है और प्रशासन उन तक पूरी मदद नहीं पहुंचा रहा उन्होंने इस मामले में डीएम से बातचीत कर तुरंत लोगों तक राहत पहुंचाने की मांग रखी है।