Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Anand mahindra emotional after watching video disabled kid - Sabguru News
होम Business Auto Mobile यह वीडियो देख भावुक हुए आनंद महिंद्रा, सोशल मीडिया पर किया शेयर

यह वीडियो देख भावुक हुए आनंद महिंद्रा, सोशल मीडिया पर किया शेयर

0
यह वीडियो देख भावुक हुए आनंद महिंद्रा, सोशल मीडिया पर किया शेयर
anand mahindra emotional after watching video disabled kid
anand mahindra emotional after watching video disabled kid
anand mahindra emotional after watching video disabled kid

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा एक वीडियो देख काफी भावुक हो गए। वह वीडियो उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट भी शेयर किया। यह वीडियो एक रशियन बच्ची वैसिलीना नॉटजेन (Vasilina Knutzen) का है, जिसके जन्म से ही हाथ नहीं है। लेकिन वो बिना किसी का सहारा लेने की बजाय अपने पैरों से ही खाना खा रही है।

जी हाँ, वीडियो काफी इमोशनल कर देने वाला है। वीडियो में आप देख सके है कि 2 साल की बच्ची वैसिलीना पैर से चम्मच को पकड़ती हैं और खुद खाना खा रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, “हाल ही में मैंने अपने पोते को देखा, उसके बाद जब मैंने इस वॉट्सऐप पोस्‍ट को देखा तो अपने आंसू नहीं रोक पाया। जीवन में जो भी खामियां और चुनौतियां हैं, वह एक उपहार हैं। इसका अधिकतम लाभ उठाना हम पर निर्भर करता है। इस तरह की तस्वीरें मुझमें आशावाद को बनाए रखने में मदद करती हैं।’

सोशल मीडिया पर वीडियो ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फैंस इस वीडियो काफी ज्यादा शेयर कर रहे है। वैसे आपको बता दें , आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। इससे पहले भी वह ऐसी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते है।