Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितंबर की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1760 – मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।
1821 – मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।
1825 – इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन की शुरुआत हुई।
1833 – महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय का निधन।
1871 – सरदार वल्लभ भाई पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का जन्म।
1905-महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन ने ई=एमसी² का सिद्धांत पेश किया
1932 – दिग्गज भारतीय फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा का जन्म।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी तथा जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1958 – मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।
1961 – सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।
1988 – अमरीकी अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।
1995 – बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमरीकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।
1996 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
1998 – इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।
1998 – जर्मनी में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।
2000 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।
2002 – न्यूयाॅर्क में विश्व बैंक तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वार्षिक बैठक शुरू।
2003 – ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयाॅर्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।
2005 – बिल गेट्स लगातार 11वें वर्ष दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
2008 – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध पार्श्वगायक महेन्द्र कपूर का निधन।
2009 – भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई।