Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
happy birthday Bollywood actor Chunky Pandey - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood 57 वर्ष के हुए बॉलीवुड अभिनेता चंकी पाण्डेय

57 वर्ष के हुए बॉलीवुड अभिनेता चंकी पाण्डेय

0
57 वर्ष के हुए बॉलीवुड अभिनेता चंकी पाण्डेय
Bollywood actor Chunky Pandey turns 57
 Bollywood actor Chunky Pandey turns 57
Bollywood actor Chunky Pandey turns 57

चंकी पाण्डेय एक भारतीय अभिनेता,कॉमेडियन हैं। चंकी पाण्डेय का जन्म 26 सितंबर 1962 को हुआ था। चंकी पाण्डेय ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1987 में फिल्म दरार से की है। लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म तेजाब के मुन्ना के किरदार से मिली थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर के सर्वश्रेठ सहायक कलाकार का नामंकन भी मिला था। उसके बाद उन्होंने कई सफल-असफल फिल्मों में काम किया।

उन्होंने वर्ष 1987 से लेकर 1993 तक हिंदी सिनेमा में कई बतौर अभिनेता फ़िल्में की जिसमे काफी फ़िल्में सफल रहीं। एकाएक उनकी फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप होना शुरू हो गयी। उसके उन्होंने बांग्लादेशी सिनेमा की ओर रुख कर लिया। बांग्लादेशी सिनेमा करियर में कई सफल फ़िल्में की।

चंकी पांडे को डायरेक्टर पहलाज निहलानी ने 1987 में धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म ‘आग ही आग’ में मौका दिया था। पहलाज से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए चंकी ने बताया था कि वो एक शादी में नाड़े वाला कुर्ता पहने हुए थे। शादी में ही जब वो टॉयलेट गए तो उनके पैजामे का नाड़ा नहीं खुल रहा था। निहलानी ने नाड़ा खुलवाने के लिए चंकी की मदद ली। वहीं बातों-बातों में उन्होंने चंकी को अगली फिल्म का ऑफर दे दिया। इस तरह उन्हें पहली फिल्म मिली।

उसके बाद वह साल 2003 में वापस हिंदी सिनेमा में कमबैक किया। उन्होंने क़यामत, एलान जैसी फ़िल्में की। जो बॉक्स-ऑफिस पर औसतन साबित हुई।

पाण्डेय ने अपनी धमाके दार वापसी साजिद नाडियावाला निर्देशित फिल्म हाउसफुल से की। इस फिल्म में उन्होंने आखिरी पास्ता की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण और लारा दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी ।

चंकी पाण्डेय की शादी भावना पाण्डेय से हुई है। उनकी दो बेटियां हैं। बॉलीवुड में अभिनय के अलावा वह रेस्त्रां बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं।