Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Chandrayaan 2 update on lander vikram ISRO chief K sivan - Sabguru News
होम Breaking Chandrayaan 2: ISRO चीफ के सिवन ने अपने बयान में कहा…

Chandrayaan 2: ISRO चीफ के सिवन ने अपने बयान में कहा…

0
Chandrayaan 2: ISRO चीफ के सिवन ने अपने बयान में कहा…
Chandrayaan 2 update on lander vikram ISRO chief K sivan
Chandrayaan 2 update on lander vikram ISRO chief K sivan
Chandrayaan 2 update on lander vikram ISRO chief K sivan

चंद्रयान 2 से जुड़ी हर एक अपडेट ISRO चीफ के सिवन मीडिया के सामने आकर दे रहे है। अब उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर काफी अच्छे से काम कर रहा है। सभी पेलोड संचालन शुरू हो गए हैं। विक्रम लैंडर से कोई सम्पर्क नहीं हो रहा है, लेकिन ऑर्बिटर बहुत अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय स्तर की समिति इस बात का विश्लेषण कर रही है कि वास्तव में विक्रम लैंडर के साथ क्या गलत हुआ।

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख के. सिवन ने कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन अपने लक्ष्य में 98 फीसदी सफल रहा है। उन्होंने कहा कि इसरो अब 2020 तक दूसरे चंद्रयान मिशन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। सिवन ने यह भी कहा कि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर बहुत सही तरीके से काम कर रहा है और उम्मीद है कि यह एक साल के बजाय साढ़े सात साल तक तय वैज्ञानिक प्रयोग ठीक से करता रहेगा।

उन्होंने कहा, ”ऑर्बिटर तय विज्ञान प्रयोग पूरी संतुष्टि के साथ कर रहा है। ऑर्बिटर में आठ उपकरण हैं और आठों उपकरण अपना काम ठीक तरीके से कर रहे हैं।”