Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 सितंबर की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1796 – महारानी कैथरीन द ग्रेट ने ग्रेट ब्रिटेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया, औपचारिक रूप से रूस को गठबंधन में शामिल किया गया।
1825 – जॉर्ज स्टीवेंसन ने यात्री रेल को खींचने के लिए पहले इंजन को चलाया।
1837 – सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ के पेटेंट के लिए एक चेतावनी दाखिल की।
1838 – भारत में अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर अपने पिता की मौत के बाद सिंहासन पर बैठा।
1850 – अमरीकी नौसेना में कोड़े मारने की सजा समाप्त कर दी गई।
1867 – टोरंटो को ओन्टारियो की राजधानी बनाया गया।
1868 – स्पेन की रानी इसाबेला द्वितीय को फ्रांस से भागने के लिए कारण एल्कोले की लड़ाई शुरू हुई।
1887 – चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मारे गए।
1889 – वजन एवं माप पर पहला महासम्मेलन हुआ।
1892 – फुटबॉल का पहला रात्रि मैच हुआ।
1895 – फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का निधन।
1907 – 23 साल की उम्र में फांसी पर चढ़े भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म।
1915 – कुत-अल-अमरा के युद्ध में ब्रिटेन ने तुर्कों को हराया।
1929 – सुर साम्रागी महान पार्श्वगायिका लता मंगेशकर का जन्म।
1950 – इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60वां सदस्य बना।
1958 – फ्रांस में संविधान लागू हुआ।
1977 – भारत के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का निधन हुआ। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक हैं।
1994 – एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मौत।
2004 – विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया।