Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्व सेवा के 15 वरिष्ठ अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति - Sabguru News
होम Delhi राजस्व सेवा के 15 वरिष्ठ अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति

राजस्व सेवा के 15 वरिष्ठ अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति

0
राजस्व सेवा के 15 वरिष्ठ अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति

नई दिल्ली। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने भ्रष्टाचार, केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा पकड़े गए और अन्य मामलों में आरोपी आयकर आयुक्त स्तर के भारतीय राजस्व सेवा के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है।

आयकर विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि फंडामेंटल रूल 56 (जे) के तहत इन अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। जिन अधिकारियों काे अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है उनमें प्रधान आयकर आयुक्त, आयकर आयुक्त, संयुक्त आयकर आयुक्त, अतिरिक्त आयकर आयुक्त और सहायक आयकर आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

सरकार ने भ्रष्टाचार और विभिन्न मामले में आरोपी 49 वरिष्ठ कर अधिकारियों को पहले ही अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे चुकी है जिनमें 12 आयकर विभाग के अधिकारी थे।

सूत्रों ने कहा कि प्रधान आयकर आयुक्त ओपी मीना, आयकर आयुक्त शैलेन्द्र मामिड़ी, आयकर आयुक्त पीके बजाज, संयुक्त आयकर आयुक्त संजीव घेई, सहायक आयकर आयुक्त के जयप्रकाश, अतिरिक्त आयकर आयुक्त वी अप्पाला राजू, सहायक आयकर आयुक्त राकेश एस शर्मा, आयकर उपायुक्त नितिन गर्ग, आयकर उपायुक्त एसए फजालुल्ला, आयकर उपायुक्त कृपा सागर दास, सहायक आयकर आयुक्त पी जोश कुंजीप्पालु, सहायक आयकर आयुक्त सीजे विंसेंट, आयकर उपायुक्त टीके भट्टाचार्य, संयुक्त आयकर आयुक्त कमलेश कुमार त्रिपाठी और अतिरिक्त आयकर आयुक्त एसआर सेनापति शामिल हैं।