Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bhojpuri singer Sharda Sinha trapped in floods sought help - Sabguru News
होम Bihar भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा बाढ़ में फंसी, फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मांगी लोगों से मदद

भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा बाढ़ में फंसी, फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मांगी लोगों से मदद

0
भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा बाढ़ में फंसी, फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मांगी लोगों से मदद
Bhojpuri singer Sharda Sinha caught in flood, sought help from people through Facebook post
Bhojpuri singer Sharda Sinha caught in flood, sought help from people through Facebook post
Bhojpuri singer Sharda Sinha caught in flood, sought help from people through Facebook post

नई दिल्ली। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हिंदी एवं भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा बिहार मे भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में फंसी है और उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट के जरिए लोगों से मदद मांगी है।

सिन्हा शारदा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि राजेंद्र नगर में अपने निवास में पानी में फंसी हूं। मदद नहीं मिल पा रही है। एनडीआरएफ की राफ्ट तक पहुंचना असंभव है। पानी से बहुत बदबू आ रही। क्या, भारत में एयर लिफ्ट की सुविधा होती। कोई रास्ता बताइए।

सिन्हा ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी आवाज दी है। राजश्री प्रोडक्शन की सलमान खान अभिनीत ‘मैंने प्यार किया’ में उनका गाना ‘कहे तोह से सजना़…’ काफी लोकप्रिया हुआ था।