Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हरियाणा में मुख्यमंत्री खट्टर के करीबी मंत्री राव नरवीर सिंह का टिकट कटा - Sabguru News
होम Chandigarh हरियाणा में मुख्यमंत्री खट्टर के करीबी मंत्री राव नरवीर सिंह का टिकट कटा

हरियाणा में मुख्यमंत्री खट्टर के करीबी मंत्री राव नरवीर सिंह का टिकट कटा

0
हरियाणा में मुख्यमंत्री खट्टर के करीबी मंत्री राव नरवीर सिंह का टिकट कटा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज 78 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी के महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी अधिकारिक सूची के अनुसार भाजपा ने 38 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है जबकि पार्टी ने सात मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं जिनमें मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह (बादशाहपुर -गुरुग्राम) और विपुल गोयल (फरीदाबाद) शामिल हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव (अटेली) काे भी टिकट नहीं दिया गया है।

पहली सूची में खेल क्षेत्र की तीन हस्तियों को भी टिकट दिया गया है। इसमें नौ महिलाओं को जगह मिली है। ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त को बरोदा, महिला पहलवान बबीता फोगाट को दादरी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार संदीप सिंह को पिहोवा से उम्मीदवार बनाया गया है। शिरोमणि अकाली दल छोड़ कर आये सरदार बलकौर सिंह को उनकी पुरानी सीट कलावाली से टिकट दिया गया है।

निवर्तमान मंत्री अनिल विज (अंबाला छावनी), कैप्टन अभिमन्यु (नारनौंद), ओमप्रकाश धनखड़ (बादली) टिकट पाने में सफल रहे हैं। राव नरवीर सिंह की जगह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला को टोहाणा से प्रत्याशी घोषित किया गया है। राज्य विधानसभा में कुल 90 सीट हैं। भाजपा ने हरियाणा में 90 में से 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा के 78 उम्मीदवारों की सूची जारी, खट्टर करनाल से लड़ेंगे चुनाव

चुनावी मैदान में उतरेंगे योगेश्वर दत्त, बबिता फोगाट और संदीप सिंह