Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Train and elephant accident in west bengal - Sabguru News
होम Popular Trends VIDEO: ट्रेन से टकराया हाथी, गंभीर रूप से हुआ घायल

VIDEO: ट्रेन से टकराया हाथी, गंभीर रूप से हुआ घायल

0
VIDEO: ट्रेन से टकराया हाथी, गंभीर रूप से हुआ घायल
train-and-elephant-accident-in-west-bengal
train-and-elephant-accident-in-west-bengal
train-and-elephant-accident-in-west-bengal

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हाथी का दुखद वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो जाता है। यह घटना पश्चिम बंगाल में हुई।

यहां सिलीगुड़ी-धुबरी इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय हाथी रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था, दौरान तेज ट्रेन की चपेट में आ गया। हाथी ट्रेन के इंजन से टकरा जाता है। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन वह घायल होने के बाद भी अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए संघर्ष करता है। जैसे तैसे वह ट्रैक से निचे उतरता है।


इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस हाथी के जल्द ठीक होने की दुआए कर रहे है। बता दें, इससे पहले भी पश्चिम बंगाल में ट्रेन की चपेट में आने से कई जानवरो की मौत हो गई।