Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक जसबीर देशवाल का पार्टी से इस्तीफा - Sabguru News
होम Chandigarh टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक जसबीर देशवाल का पार्टी से इस्तीफा

टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक जसबीर देशवाल का पार्टी से इस्तीफा

0
टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक जसबीर देशवाल का पार्टी से इस्तीफा

जींद। हरियाणा में जींद जिले की सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जसबीर देशवाल ने पुन: इस सीट से टिकट न मिलने पर पार्टी से आज इस्तीफा दे दिया और साथ ही जननायक जनता पार्टी में जाने के भी संकेत दिए।

देशवाल ने बताया कि उन्होंने ई-मेल के माध्यम से पार्टी को इस्तीफा भेज दिया है। देशवाल ने वर्ष 2014 में सफीदों विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भाजपा प्रत्याशी वंदना शर्मा को 1422 वोटों से पराजित किया था। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने बताया कि बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है और इसी में बातचीत के बाद चुनाव लड़ने के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर वह जनता के वोटों से विधायक बने थे। भाजपा की नीतियों में उनकी आस्था थी और इसी वजह से वह पार्टी में शामिल हुए थे।

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने गांव-गांव जनसम्पर्क अभियान चलाया इसी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के हरसम्भव प्रयास किए। लेकिन इसके बावजूद उनके टिकट पर विचार नहीं करना समझ से परे है। इससे उनके कार्यकर्ता भी आहत हैं।