Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bigg boss 13 : koena mitra gets trolled for her wrong plastic surgery - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने प्‍लास्टिक सर्जरी को लेकर तोड़ी चुप्‍पी, जानिए क्या कहा…

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने प्‍लास्टिक सर्जरी को लेकर तोड़ी चुप्‍पी, जानिए क्या कहा…

0
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने प्‍लास्टिक सर्जरी को लेकर तोड़ी चुप्‍पी, जानिए क्या कहा…
bigg boss 13 koena mitra gets trolled for her wrong plastic surgery
bigg boss 13 koena mitra gets trolled for her wrong plastic surgery
bigg boss 13 koena mitra gets trolled for her wrong plastic surgery

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां सुंदर और जवान दिखने के लिए प्‍लास्टिक सर्जरी का सहारा लेती है। लेकिन कभी-कभी इसके गलत परिणाम भी सामने आते है। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर चुप्पी तोड़ी है, जिसपर कोई बात करना पसंद नहीं करता।

दरअसल, कोएना मित्रा बिग बॉस 13 में पहुंची। इस दौरान कोएना मित्रा का चेहरा काफी बदला-बदला नजर आया। बिग बॉस के घर में इंट्री से पहले कोएना मित्रा ने एक इंटरव्‍यू में अपनी प्‍लास्टिक सर्जरी के बारे में खुलकर बात की। कोएना ने कहा था- “यह हमारी इंडस्‍ट्री की सबसे खराब कहानी है। कई लोगों ने इसे करवाया है और कई ऐसा करते हैं, लेकिन कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता है, जैसे कि यह कोई अपराध या पाप हो। यह मेरी कहानी का एक हिस्सा है, इसलिए मैंने किया। ”

उन्होंने आगे कहा, इसके बारे में बात करने का मन नहीं है। मैंने बयान दिया और यही वजह है कि पीछा नहीं छोड़ते। भले ही 8-9 साल हो गए हैं, लोग मुझसे इसके बारे में पूछना बंद नहीं करते हैं।” इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स उनकी तुलना माइकल जैक्सन से कर रहे है।