Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
War Box Office Collection Day 1 hrithik roshan and tiger shroff - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood War Box Office Collection Day 1: ऋतिक और टाइगर ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका

War Box Office Collection Day 1: ऋतिक और टाइगर ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका

0
War Box Office Collection Day 1: ऋतिक और टाइगर ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
War Box Office Collection Day 1 hrithik roshan and tiger shroff
War Box Office Collection Day 1 hrithik roshan and tiger shroff
War Box Office Collection Day 1 hrithik roshan and tiger shroff

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर फिल्म “War” बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले दिन ही इतिहास रच दिया है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के अनुसार, वॉर ने पहले दिन 53.35 करोड़ की बंपर कमाई कर पुराने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। वॉर हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई है।

वॉर ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (52.25 करोड़) के फर्स्ट डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान भारत में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी, जबकि वॉर 4000 से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

एक्शन और रोमांस से भरपूर वॉर ने हिंदी रीजन में 51.60 करोड़ और तमिल-तेलुगू में मिलाकर 1.75 करोड़ कमाए हैं। फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 53.35 करोड़ है। वॉर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। खबरे है कि फिल्म वॉर की टिकटे नहीं मिल रही है। फैंस घंटो लाइन में लगकर टिकट ले रहे है।