Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Redmi 8 will be launched in India on october 9 - Sabguru News
होम Business Redmi 8 इस दिन भारत में होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक

Redmi 8 इस दिन भारत में होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक

0
Redmi 8 इस दिन भारत में होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक
Redmi 8 will be launched in India on october 9
Redmi 8 will be launched in India on october 9
Redmi 8 will be launched in India on october 9

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi भारत में Redmi 8 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस फोन को भारत में 9 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। यह जानकारी Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने दी। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि इस फोन को अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा।

मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके बताया कि Redmi 8 को भारत में 9 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। टीज़र फोटो में Redmi 8 को दिखाया गया है। इसके भीतर कैमरा सेंसर्स मौज़ूद हैं। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। रेडमी 8 के टीज़र से यह भी पता चला है कि इसमें बेहतर बैटरी होगी।

इसमें 6.20 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। रेडमी 8 हैंडसेट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10.0.1.3 पर चलेगा। यह स्मार्टफोन कई कलर्स में पेश किया जायेगा। स्मार्टफोन के लॉन्च होने के बाद ही कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन खुलासा हो पायेगा।