Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
barwani Accused of kidnapping rape and cigarette staining of married student arrested - Sabguru News
होम Headlines बड़वानी में विवाहित महिला से रेप व सिगरेट से दागने का आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी में विवाहित महिला से रेप व सिगरेट से दागने का आरोपी गिरफ्तार

0
बड़वानी में विवाहित महिला से रेप व सिगरेट से दागने का आरोपी गिरफ्तार
A reward of ten thousand rupees arrested in Alwar
Man accused of raping married girl in Barwani and using cigarettes arrested
Man accused of raping married woman in cigarette and cigarette arrest

बड़वानी मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की जुलवानिया थाना पुलिस ने विवाहित छात्रा के अपहरण दुष्कर्म तथा सिगरेट से दागने के आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया।

राजपुर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डी एस बघेल ने बताया कि आरोपी इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पेशे से वाहन चालक इमरान को राजपुर स्थित एक न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गत 25 सितम्बर को बड़वानी जिले के जुलवानिया से राजपुर कक्षा 12 की परीक्षा देने निकली 19 वर्षीय विवाहित छात्रा लापता हो गई थी। उसे 1 अक्टूबर की सुबह हाथ पैर और मुंह बंद होने की स्थिति में राजपुर के समीप नरावला फाटा पर पाया गया था। बेहोशी की हालत में उसे बड़वानी स्थित जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था।

उसने ठीक होने के उपरांत पुलिस को बताया कि राजपुर में उसे इमरान खान ने भाई पिता तथा पति को जान से मारने की धमकी देकर महाराष्ट्र गुजरात तथा राजस्थान के अजमेर ले गया और वहां कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसके शरीर पर सिगरेट से दाग कर प्रताड़ित भी किया था।