Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक की नीतू बनी मिस ट्रांस क्वीन इंडिया 2019 - Sabguru News
होम India City News कर्नाटक की नीतू बनी मिस ट्रांस क्वीन इंडिया 2019

कर्नाटक की नीतू बनी मिस ट्रांस क्वीन इंडिया 2019

0
कर्नाटक की नीतू बनी मिस ट्रांस क्वीन इंडिया 2019
Nithu RS - Ms Transqueen India 2019
Nithu RS - Ms Transqueen India 2019
Nithu RS – Ms Transqueen India 2019

नई दिल्ली। कर्नाटक की नीतू को मिस ट्रांस क्वीन इण्डिया 2019 के खिताब से नवाजा गया है। इस प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के परिणामों की घोषणा गुरुवार को दिल्ली हाट, जनकपुरी में की गई। छत्तीसगढ़ की शैली राय दूसरे पायदान पर रहीं जबकि जोधपुर की बाेनिता तीसरा स्थान हासिल किया।

मिस ट्रांस क्वीन इण्डिया 2018 वीना सेंद्रे ने नई मिस ट्रांस क्वीन इण्डिया नीतू आरएस को ताज पहनाया। कुल 11 प्रतिभागियाें में से नीतू ने निर्णायकों का दिल जीत लिया। विजेता काे डर्मा सर्कल्स बाय प्रतीक सोंधी की ओर से रु 60,000 के ब्यूटी ट्रीटमेन्ट वाउचर और सूरत, गुजरात के काॅस्मेटिक्स सर्जरी क्लीनिक बाय डॉ नवतार पटेल की और से निःशुल्क सर्जरी का वाउचर दिया गया।

कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के सामाजिक कल्याण एवं एससी/एसटी मंत्री राजेन्द्र पाल गाैतम तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्य सभा के सदस्य संजय सिंह ने हिस्सा लिया।

प्रतिभागियाें ने ग्लैमरस और भव्य परिधान पहने थे, और उन्हें त्वचा, हाेशियारी, स्टाइल, हाॅटनेस, खूबसूरती और साैंन्दर्य के आधार पर जज किया गया। ये ट्रांसजेंडर महिलाएं मुंबई, छत्तीसगढ़, नयी दिल्ली, बेंगलुरु, उदयपुर, कोलकाता, चेन्नई एवं अन्य शहराें से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई थीं।

दीपा अर्द्धनारेश्वर एम्पावरमेन्ट फाउन्डेशन की संस्थापक रीना राय ने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं को अपने जीवन में बहुत से संघर्ष और अपमान का सामना करना पड़ता है। हम उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान करते हैं, जिसके माध्यम से वे सफलता की और बढ़ सकें, उनमें आत्मविश्वास पैदा हाे। यह ग्लैमर इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण कदम है क्याेंकि इसके विजेताओं को मिस इंटरनेशनल ट्रांस क्वीन जैसे अन्तरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का माैका मिलेगा।

मिस ट्रांस क्वीन इण्डिया के मुख्य विजेता जाे अन्तरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं उनमें नाज जाेशी, जिन्हाेंने मिस वर्ल्ड डाइवर्सिटी 2019 का खिताब जीता है, वीना सेन्द्रे जाे मिस इंटरनेशनल क्वीन 2019 में आठवें स्थान पर रहीं नव्या सिंह ने जाने-माने डिज़ाइन पद्मश्री वैंडेल राेडरिक्स के लिए शाे स्टापर के रूप में रैम्प वाॅक किया, इसके अलावा न्यूज़ मेकर्स अचीवर अवाॅर्ड एवं बेस्ट ट्रांस माॅडल 2019 एवं कई अन्य महिलाएं शामिल थीं।