Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Boat filled with 60 people overturned in Mahananda River on Bihar-Bengal border - Sabguru News
होम Bihar बिहार: महानंदा नदी में पलटी 60 लोगों से भरी नाव, 6 लोगों की मौत

बिहार: महानंदा नदी में पलटी 60 लोगों से भरी नाव, 6 लोगों की मौत

0
बिहार: महानंदा नदी में पलटी 60 लोगों से भरी नाव, 6 लोगों की मौत
Bihar Boat filled with 60 people overturned in Mahananda river near Katihar, 6 dead
Bihar Boat filled with 60 people overturned in Mahananda river near Katihar, 6 dead
Bihar Boat filled with 60 people overturned in Mahananda river near Katihar, 6 dead

बिहार के कटिहार क्षेत्र में गुरुवार रात महानंदा नदी में एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में अब तक  6 लोगों के मरने की खबर है जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। बचाव अभियान में अब तक 28 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 36 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। नाव में 60 से ज्यादा लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार रात उस वक्त हुआ, जब महानंदा नदी में एक नौका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

बताया जा रहा है कि नदी में हर साल नाैका रेस होती है। इस साल भी रेस का आयोजन किया गया था जिसे देखकर लोग घर लौट रहे लोगों की नाव असंतुलित होने से नदी में पलट गई। नाव में सवार लोग पश्चिम बंगाल के मालदा से बिहार के कटिहार जा रहे थे। इस पर सवार सभी लोग नदी में गिर गए।

हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने लोगों की तलाश के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि हादसे के कारण और इसमें हताहत लोगों की संख्या के विषय में अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।