Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Akshay kumar saves a life at promotion of housefull 4 on manish paul show movie masti - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood VIDEO : चलती शूटिंग में हारनेस पर लटका व्यक्ति, अक्षय ने बचाई जान

VIDEO : चलती शूटिंग में हारनेस पर लटका व्यक्ति, अक्षय ने बचाई जान

0
VIDEO : चलती शूटिंग में हारनेस पर लटका व्यक्ति, अक्षय ने बचाई जान
Akshay kumar saves a life at promotion of housefull 4 on manish paul show movie masti
Akshay kumar saves a life at promotion of housefull 4 on manish paul show movie masti
Akshay kumar saves a life at promotion of housefull 4 on manish paul show movie masti

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) रियल लाइफ के भी खिलाड़ी है। हाल ही में चलती शूटिंग में एक व्यक्ति हारनेस पर लटक गया था, जिसे अक्षय कुमार ने फुर्ती करते हुए बचा लिया। जी हाँ, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हाल ही में अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 4 (Housefull 4)’ के प्रमोशन के लिए मनीष पॉल (Manish Paul) के नए शो ‘मूवी मस्ती (Movie Masti)’ पर पहुंचे थे।

शो की शूटिंग के दौरान आर्टिस्ट रस्सी (हारनेस) से लटकर स्टंट कर रहा था। लेकिन अचानक ही वह बेहोश हो गया और गर्दन के बल निचे गिरने लगा। तभी अक्षय कुमार ने फुर्ती दिखाते हुए आर्टिस्ट को गिरने से बचाया लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर अक्षय की फैंस जमकर तारीफ कर रहे है। बता दें अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 4’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, कृति सेनन और कृति खरबंदा नजर आएंगे।