Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
INDvsSA 1st test: Ben Stokes tweeted about Rohit and Virat - Sabguru News
होम Sports Cricket INDvsSA: रोहित और विराट को लेकर बेन स्टोक्स ने किया ट्वीट, फैंस ने दिया जवाब

INDvsSA: रोहित और विराट को लेकर बेन स्टोक्स ने किया ट्वीट, फैंस ने दिया जवाब

0
INDvsSA: रोहित और विराट को लेकर बेन स्टोक्स ने किया ट्वीट, फैंस ने दिया जवाब
NDvsSA 1st test Ben Stokes tweeted about Rohit and Virat
NDvsSA 1st test Ben Stokes tweeted about Rohit and Virat
INDvsSA 1st test Ben Stokes tweeted about Rohit and Virat

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच विशाखपट्टनम में खेला जा रहा है। चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम को 431 रन पर समेत कर रख दिया। पहली पारी के आधार पर भारत को 71 रन की बढ़त मिली।

दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा का बल्ला फिर चला और उन्होंने लगातार दूसरा शतक जड़ दिया। रोहित ने 127 रन पारी खेली। लेकिन दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा ने टीम को दूसरा झटका नहीं लगने दिया। रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा जब बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर ट्वीट किया। बेन स्टोक्स ने ट्वीट करते हुए लिखा- इस बार विराट नहीं, रोहित… अगर आप समझ गए तो… स्टोक्स का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया। फँस उनके ट्वीट पर मजेदार रेक्शन दे रहे है।