Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
MS dhoni shares ziva dhoni and ranveer singh-photo in instagram - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood रणवीर सिंह ने पहना धोनी की बेटी जीवा का चश्मा, बोलीं- इस ने मेरा चश्मा क्यों पहना है?

रणवीर सिंह ने पहना धोनी की बेटी जीवा का चश्मा, बोलीं- इस ने मेरा चश्मा क्यों पहना है?

0
रणवीर सिंह ने पहना धोनी की बेटी जीवा का चश्मा, बोलीं- इस ने मेरा चश्मा क्यों पहना है?
ms dhoni shares-ziva dhoni-and-ranveer-singh-photo-in-instagram-viral
ms dhoni shares-ziva dhoni-and-ranveer-singh-photo-in-instagram-viral
ms dhoni shares-ziva dhoni-and-ranveer-singh-photo-in-instagram

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने अजीब लुक की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते है। हाल ही में उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का चश्मा पहना। जी हाँ, पढ़कर आपको थोड़ा अजीब लगा होगा लेकिन यह सच है।

दरअसल, हाल ही में रणवीर एले ब्यूटी अवॉर्ड्स (Elle Beauty Awards) में अपने अतरंगी अवतार में पहुंचे थे। ब्लैक कलर की हैट, ब्लैक कोट-पैंट, व्हाइट शर्ट के खुले बटन में रणवीर काफी कूल लग रहे थे। इस दौरान उनका चश्मा भी बेहद स्टाइलिश था। यह चश्मा धोनी की बेटी के चश्मे जैसा था। इसपर धोनी रणवीर और जीवा की उस चश्मे में फोटो शेयर की।

धोनी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जीवा ने जब इस (रणवीर की) तस्वीर को देखा, तो वह बोली, वह मेरा चश्मा क्यों पहने हुए है…? वह ऊपर गई और अपना चश्मा ढूंढ लाई। फिर उसने कहा – मेरा चश्मा सिर्फ मेरा चश्मा है। बच्चे इन दिनों बदल गए हैं। मैंने तो नोटिस भी नहीं किया था कि उनके पास एक जैसा चश्मा है…”

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर है। वहीं रणवीर सिंह फिल्म ’83’ में काम कर रहे है। इस फिल्म में वह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप जीतने की पूरी कहानी बताने जा रहे है।