Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Female teacher and her son shot dead in Mau up - Sabguru News
होम Headlines UP मऊ : घर में घुसकर महिला शिक्षक और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या

UP मऊ : घर में घुसकर महिला शिक्षक और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या

0
UP मऊ : घर में घुसकर महिला शिक्षक और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या
बाडमेर में प्रेमी युगल ने एक दूसरे को गोली मारकर मौत को गले लगाया
UP Mau: Woman teacher and her son shot dead after entering home
UP Mau: Woman teacher and her son shot dead after entering home

मऊ उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में हमलावरों ने मंगलवार को घर में घुसकर महिला शिक्षक और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने यहां यह जाकनारी दी। उन्होंने बताया कि दोहरीघाट इलाके के मादी बाजार निवासी प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका करीब 40 वर्षीय रेखा राय कल रात दशहरे की छुट्टियां मनाने घर आई थी। उसका पति चन्द्रशेखर राय सुबह ही किसी काम से बडरांव की ओर निकल गया था। उन्होंने बताया कि दस और 11 बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर रेखा और उसके 14 साल के पुत्र हर्षित की गोली मारकर हत्या दी। गोली की आवाज सुनकर उसकी सास ने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि रेखा बलरामपुर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात थी। उन्होंने बताया कि रेखा का पति लखनऊ में पापर्टी डीलर का काम करता है। उनके यहां भट्टे भी हैं । घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका था। उन्होंने दावा किया घटना का जल्द खुलास कर लिया जायेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।