Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अमिताभ बच्चन ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए दिए 51 लाख - Sabguru News
होम Bihar अमिताभ बच्चन ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए दिए 51 लाख

अमिताभ बच्चन ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए दिए 51 लाख

0
अमिताभ बच्चन ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए दिए 51 लाख

पटना। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए का अंशदान किया है।

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि बिग बी ने अपने प्रतिनिधि विजय नाथ मिश्र के माध्यम से राज्य की बाढ़ त्रासदी में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए का चेक उन्हें सौंपा।

साथ ही बच्चन की ओर से 04 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा गया पत्र यहां मीडिया में जारी किया गया, जिसमें बिग बी ने कहा कि बिहार में आई प्राकृतिक आपदा से मैं स्तब्ध हूं। इस विपदा में फंसे लोगों की स्थिति से मैं दुखी हूं। पीड़ितों की सहायता के लिए मैं छोटा सा अंश मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेज रहा हूं।

महानायक ने कहा कि आदरणीय नीतीश कुमार जी, हमने बिहार के मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान करने का प्रचार अपने टेलीविजन कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर भी किया है।