Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पंचशील नगर में RSS कार्यकर्ताओं ने मनाया शरदपूर्णिमा उत्सव - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पंचशील नगर में RSS कार्यकर्ताओं ने मनाया शरदपूर्णिमा उत्सव

पंचशील नगर में RSS कार्यकर्ताओं ने मनाया शरदपूर्णिमा उत्सव

0
पंचशील नगर में RSS कार्यकर्ताओं ने मनाया शरदपूर्णिमा उत्सव

अजमेर। पंचशील कॉलोनी बी ब्लॉक स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से केशव नगर के कार्यकर्ताओं व आमजन ने रविवार देर शाम शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया। पूर्णिमा के चांद की रोशनी में शीतल की गई खीर का वितरण किया गया।

शरदपूर्णिमा के मौके पर शाम आठ बजे से 10 बजे तक भक्ति संगीत का दौर चला। इस दौरान एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। नन्हे स्वयसेवकों के बीच खेल प्रतियोगिता भी हुई। बच्चों ने भारत को जानों प्रशनोत्तरी में उत्साह के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर विभाग संपर्क प्रमुख डॉ राजेश खत्री ने शरदपूर्णिमा की महत्ता बताई। बौद्धिक प्रमुख विजय जोशी, महानगर सह संपर्क प्रमुख सीमांत भारद्वाज, भागीरथ सिंह राठौड, वेद प्रकाश जांगिड, डॉ दिलीप चौधरी, गोपाल जांगिड समेत बडी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे।