Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
वाल्मिकी शोभायात्रा में बही सदभावना की बयार, सर्वसमाज ने किया स्वागत - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur वाल्मिकी शोभायात्रा में बही सदभावना की बयार, सर्वसमाज ने किया स्वागत

वाल्मिकी शोभायात्रा में बही सदभावना की बयार, सर्वसमाज ने किया स्वागत

0
वाल्मिकी शोभायात्रा में बही सदभावना की बयार, सर्वसमाज ने किया स्वागत

जयपुर। सामाजिक समरसता के संवाहक महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

दोपहर को पौंड्रिंक उद्यान से रवाना हुई शोभायात्रा में महर्षि वाल्मिकी, भगवान शंकर, गणेश, सीताराम की मनमोहक सजीव झांकियां सजाई गई।

शोभायात्रा का चैगान स्टेंडियम, गणगौरी बाजार, छोटी चैपड, त्रिपोलिया बाजार, बडी चैपड, डयोडी बाजार, चांदी टकसाल में व्यापार मंडल, नवयुवक मंडल, सर्वसमाज सदभावना समिति व समाजों के प्रबुद्धजनों समेत सभी जाति-बिरादरियों के मुखियाओं ने पहली बार व्यापक स्तर पर स्वागत किया। शोभायात्रा में युवा हाथों में केसरिया व तिरंगा झण्डा लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।