Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Former Congress foreign minister Dinesh Singh daughter Ratna Singh joins BJP - Sabguru News
होम Breaking कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री की बेटी और पूर्व सांसद रत्ना सिंह भाजपा में शामिल

कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री की बेटी और पूर्व सांसद रत्ना सिंह भाजपा में शामिल

0
कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री की बेटी और पूर्व सांसद रत्ना सिंह भाजपा में शामिल
former Congress foreign minister Dinesh Singh daughter Ratna Singh joins BJP

 

Rajkumari - Ratna - Singh
former Congress foreign minister Dinesh Singh daughter Ratna Singh joins BJP

कांग्रेस सरकार में पूर्व विदेश मंत्री रहे दिनेश सिंह की बेटी और पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। राजकुमारी रत्ना सिंह कालाकांकर प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। रत्ना सिंह के पिता दिनेश सिंह इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के करीबी थे। रत्ना सिंह का पूरा परिवार ही कांग्रेसी माना जाता है।

मंगलवार को प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा में रत्ना सिंह बीजेपी में शामिल हुईं। रत्ना उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी से नाराज बताई जा रही थीं। पहले राजकुमारी रत्ना के बीजेपी में शामिल होने का कार्यक्रम लखनऊ में था, लेकिन इस बीच विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ने से इसमें बदलाव किया गया। राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की पुत्री हैं।

राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार और उनकी बेटी राजकुमारी रत्ना सिंह तीन बार 1996, 1999 और 2009 में सांसद रह चुकी हैं। रत्ना सिंह का परिवार शुरू से ही कांग्रेस के साथ रहा है। इनके परिवार में रामपाल सिंह कांग्रेस के संस्थापक सदस्य थे। पिता राजा दिनेश सिंह कांग्रेस की सरकार में विदेश मंत्री रहे। रत्ना के भाजपा में शामिल होने से उत्तर प्रदेश कांग्रेस को जबरदस्त झटका लगा है। अचानक राजकुमारी रत्ना के कांग्रेस से नाता तोड़ने के फैसले पर प्रदेश के कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता हतप्रभ हैं।

शंभूनाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार