Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कबीर सिंह को फॉलो करता था शख्स, पहले लड़की की हत्या फिर आत्महत्या... - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood कबीर सिंह को फॉलो करता था शख्स, पहले लड़की की हत्या फिर आत्महत्या…

कबीर सिंह को फॉलो करता था शख्स, पहले लड़की की हत्या फिर आत्महत्या…

0
कबीर सिंह को फॉलो करता था शख्स, पहले लड़की की हत्या फिर आत्महत्या…
tiktok star johnny dada fan of kabir singh-murder-of-a-girl
tiktok star johnny dada fan of kabir singh-murder-of-a-girl
tiktok star johnny dada fan of kabir singh-murder-of-a-girl

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘कबीर सिंह’ को फैंस ने काफी पसंद किया। यहां तक कि फैंस ने उनके स्टाइल और डायलॉग को भी फॉलो किया। लेकिन ‘कबीर सिंह’ के एक फैन ने पहले लड़की की हत्या फिर आत्महत्या कर ली।

जी हाँ, टिक टॉक पर पॉप्युलर विलन जॉनी दादा यानी अश्विनी कुमार निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘कबीर सिंह’ से इस कदर प्रभावित हुआ कि उसने एक लड़की की हत्या कर दी। उनके ऊपर हाल ही में निकिता शर्मा नाम की एक फ्लाइट अटेंडेंट को जान से मारने का आरोप लगा है।

दरअसल, जॉनी दादा को निकिता पसंद थी। लेकिन जब उसे पता चला कि महिला की इस साल दिसंबर में शादी होने जा रही है तो उससे रहा नहीं गया और उसने गुस्से में लड़की की हत्या कर दी। हालांकि कुछ दिन बाद ही अश्विनी ने भी आत्महत्या कर ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर विवाद शुरू हो गया। वहीं जब पुलिस ने जाँच शुरू की तो जॉनी दादा के कुछ वीडियो मिले। जिनमे वह कबीर सिंह के डायलॉग्स बोलते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में वे कहते हैं- जो मेरा नहीं हो सकता उसे किसी और के होने का मौका नहीं दूंगा।

लेकिन जब इस बारे में फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से बात की गई तो उन्होंने लड़की की घरवालों का सांत्वना दी। उन्होंने कहा, मैं लड़की और उसके परिवार के बारे में सोच कर दुखी हूं।