Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, अशोक तंवर का JJP को समर्थन का ऐलान - Sabguru News
होम Breaking हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, अशोक तंवर का JJP को समर्थन का ऐलान

हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, अशोक तंवर का JJP को समर्थन का ऐलान

0
हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, अशोक तंवर का JJP को समर्थन का ऐलान
Huge blow to Congress, Ashok Tanwar declares support to Dushyant Choutala's JJP in haryana
Huge blow to Congress, Ashok Tanwar declares support to Dushyant Choutala’s JJP in haryana

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा के 21 अक्तूबर होने वाले चुनावों से ऐन पहले प्रदेश की राजनीति में आज उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने इस चुनाव में जननायक जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया।

डा. तंवर ने यहां कांस्टीच्यूशन क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जजपा और इसके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर चौटाला और डा. तंवर के बड़ी संख्या में समर्थन भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि चौटाला प्रदेश में 36 बिरादरी को साथ लेकर चल रहे हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए मेरा पूरा समर्थन उनके साथ है।

कांग्रेस हाईकमान द्वारा प्रदेश में नेतृत्व किए जाने के बाद सिरसा से पूर्व सांसद डा. तंवर ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। डा. तंवर पांच साल से कुछ अधिक समय तक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे। डा. तंवर के जजपा को समर्थन के ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में अब नए समीकरण बनने की सम्भावना है। ऐसे में राज्य में जहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच देखा जा रहा था अब मौजूदा परिपेक्ष्य में दो युवा नेताओं की जुगलबंदी हो जाने से जजपा इसे तिकोणा बना सकती है।

डा. तंवर ने कहा कि उन्होंने अपने साथियों के साथ सलाह मश्विरा कर विधानसभा चुनावों में जजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों का वह समर्थन करेंगे और मेरी यह मुहिम केवल विधानसभा चुनावों तक सीमित नहीं है।

उन्होंने दावा किया चुनावों में कांग्रेस का घमंड चूर-चूर होने जा रहा है और वह प्रदेश में तीसरे और चौथे नम्बर की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में मेहनती कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई है। वह अब जजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे तथा अन्याय के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे।

चौटाला ने कहा डा. तंवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह साथ केवल विधानसभा चुनावों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आगे भी देश भर में घूम-घूम कर सहयोग जुटाया जाएगा।