Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sonia gandhi Election meeting postponed in haryana assembly election 2019 - Sabguru News
होम Breaking हरियाणा विस चुनाव : सोनिया का दौरा स्थगित

हरियाणा विस चुनाव : सोनिया का दौरा स्थगित

0
हरियाणा विस चुनाव : सोनिया का दौरा स्थगित
Sonia gandhi Election meeting postponed in haryana assembly election 2019
Sonia gandhi Election meeting postponed in haryana assembly election 2019
Sonia gandhi Election meeting postponed in haryana assembly election 2019

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का हरियाणा में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रबार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गांधी की हरियाणा के महेंद्र गढ़ में होने वाली चुनावी सभा के कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। राहुल गांधी हालांकि इस सभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी के अनुसार गांधी को अपराह्न तीन बजे रैल्ली को संबोधित करना था। इसे कवर करने के लिए दिल्ली से पत्रकारो की टीम भी ले जाई जा रही थी। गांधी की पार्टी की दोबारा कमान सम्भालने के बाद यह पहली चुनावी रैली थी।