Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
AIMIM Chief Asaduddin owaisi dance step paithan gate rally aurangabad - Sabguru News
होम Breaking VIDEO : मस्ती के मूड में नजर आये असदुद्दीन ओवैसी, जमकर किया डांस

VIDEO : मस्ती के मूड में नजर आये असदुद्दीन ओवैसी, जमकर किया डांस

0
VIDEO : मस्ती के मूड में नजर आये असदुद्दीन ओवैसी, जमकर किया डांस
AIMIM Chief Asaduddin owaisi dance step paithan gate rally aurangabad
AIMIM Chief Asaduddin owaisi dance step paithan gate rally aurangabad
AIMIM Chief Asaduddin owaisi dance step paithan gate rally aurangabad

औरंगाबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हाल ही में मस्ती के मूड में नजर आये। उनका डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे काफी ज्यादा देखा जा रहा है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद ओवैसी डांस करते नजर आये।

इस वीडियो में असदुद्दीन ओवैसी मंच की सीढ़ियों से उतरते हुए हाथ में फूलों का गजरा लिए डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान गाना चल रहा था जिसे सुन ओवैसी अपने-आप को डांस करने से नहीं रोक पाए।

बता दें कि AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में वीर सावरकर को भारत रत्न देने पर आपत्ति जताई है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम सावरकर को भारत रत्न देने के विरोध में इसलिए हैं, क्योंकि वह महात्मा गांधी की हत्या के साजिशकर्ता थे। अगर सावरकर भारत रत्न दे रहे हैं, तो नाथूराम गोडसे को भी भारत रत्न दे दिया जाये।