Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Reliance Jio adds 84 lakh new users in august vodafone-idea, airtel loses - Sabguru News
होम Business Reliance Jio ने जोड़े 84 लाख नए यूजर्स, वोडाफोन-एयरटेल ने खोए

Reliance Jio ने जोड़े 84 लाख नए यूजर्स, वोडाफोन-एयरटेल ने खोए

0
Reliance Jio ने जोड़े 84 लाख नए यूजर्स, वोडाफोन-एयरटेल ने खोए
reliance-jio-adds-84-lakh-new-users-in-august-vodafone-idea-airtel-loses
reliance-jio-adds-84-lakh-new-users-in-august-vodafone-idea-airtel-loses
reliance-jio-adds-84-lakh-new-users-in-august-vodafone-idea-airtel-loses

नई दिल्ली। दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने पिछले कुछ सालों से देश तहलका मचा रखा है। हर महीने Jio से लाखों नए यूजर्स जुड़ रहे है। वहीं दूसरी तरह वोडाफोन- आईडिया और एयरटेल को भारी नुकसान हो रहा है। TRAI के डेटा के अनुसार, जियो ने अगस्त में 8.4 मिलियन यानी 84 लाख नए ग्राहक जोड़े। वहीं Vodafone-Idea के 49 लाख और Airtel के 5 लाख यूजरों ने कंपनी का साथ छोड़ा है।

TRAI के डेटा के अनुसार, वायरलेस सेगमेंट के मार्केट शेयर में Jio का 29.74% हिस्सा है, वहीं Vodafone-Idea का मार्केट के 32.03% हिस्से पर कब्जा है। कुल मिलाकर जुलाई के मुकाबले अगस्त में Jio को 0.21% का इजाफा हुआ है।

बता दें, रिलायंस जियो ने हाल ही में ग्राहकों पर आउटगोइंग कॉल करने के लिए IUC चार्ज वसूलने का फैसला लिया है। कंपनी ने नॉन-जियो नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल के लिए 6 पैसे/मिनट का चार्ज लिए जाने की घोषणा की थी। ट्राई की ओर से दूसरे नेटवर्क्स पर किए जाने वाले कॉल्स के बदले कंपनियों के लिए 6 पैसे प्रति मिनट आईयूसी चार्ज निर्धारित किया गया है।