Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा नेता का विवादित बयान, धनतेरस पर खरीदें तलवार - Sabguru News
होम Headlines भाजपा नेता का विवादित बयान, धनतेरस पर खरीदें तलवार

भाजपा नेता का विवादित बयान, धनतेरस पर खरीदें तलवार

0
भाजपा नेता का विवादित बयान, धनतेरस पर खरीदें तलवार

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष गजराज राणा ने कहा कि धनतेरस के दिन हिंदू समाज के लोग बर्तनों को खरीदने के बजाए तलवारें खरीदें, जिससे उनकी सुरक्षा हो सके।

राणा ने कहा कि हिंदू देवी-देवता ही अपनी भुजाओं में तलवार धारण किए हुए हैं। ऐसे में सुरक्षा के नजरिए से हम सभी के पास तलवार का होना आवश्यक है।

विवादास्पद बयान पर भाजपा नेता फिलहाल कुछ भी बोलने से कतरा रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कश्यप ने कहा कि वह इस मामले में देवबंद भाजपाध्यक्ष गजराणा से जानकारी प्राप्त करेंगे और तभी कुछ बोल पाएंगे। गजराज राणा अपने विवादित बयानों के लिए चर्चाओं में रहते हैं।